/anm-hindi/media/media_files/Qd7HyPlRSTMQV0oL5fJr.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आज रथ यात्रा के लिए शुभ दिन है और इस शुभ दिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरी रथ यात्रा में शामिल होंगी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति 4 दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंची हैं। रथयात्रा के मौके पर वह 4 दिनों तक ओडिशा में रहेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आज देश-दुनिया के अनगिनत जगन्नाथ प्रेमी रथ पर विराजमान तीनों भगवत्स्वरूपों के दर्शन हेतु उत्साह-पूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस महापर्व के अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ से मैं सभी के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं। जय जगन्नाथ।’’
भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आज देश-दुनिया के अनगिनत जगन्नाथ-प्रेमी रथ पर विराजमान तीनों भगवत्स्वरूपों के दर्शन हेतु उत्साह-पूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस महापर्व के अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ से मैं…
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 7, 2024