राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार से किया सम्मानित

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने गुना नगर पालिका परिषद को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान प्रभावी क्रियान्वयन और सामुदायिक सहयोग का परिणाम है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
murmu

President Draupadi Murmu

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की अनूठी पहल के लिए गुना नगर पालिका परिषद को मंगलवार को छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू ने गुना नगर पालिका परिषद को यह पुरस्कार प्रदान किया।

इस उपलब्धि के साथ गुना देश के शीर्ष 50 शहरी निकायों में शामिल हो गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी उपस्थित थे। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने गुना नगर पालिका परिषद को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान प्रभावी क्रियान्वयन और सामुदायिक सहयोग का परिणाम है।