राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईआईटी-आईएसएम दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धनबाद बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंची। यहां से राष्ट्रपति सीधे आईएसएम के लिए रवाना हो गईं। धनबाद के आईआईटी आईएसएम का आज 45वां दीक्षांत समारोह है। जिसमें शामिल होने राष्ट्रपति धनबाद पहुंची हैं। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Draupadi Murmu

Draupadi Murmu

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धनबाद बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंची। यहां से राष्ट्रपति सीधे आईएसएम के लिए रवाना हो गईं। धनबाद के आईआईटी आईएसएम का आज 45वां दीक्षांत समारोह है। जिसमें शामिल होने राष्ट्रपति धनबाद पहुंची हैं। 

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन की मेहनत, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान है। उन्होंने सभी उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और कहा कि दीक्षांत समारोह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा और कौशल का उपयोग समाज, देश और विश्व की समस्याओं के समाधान के लिए करें।