अंबाला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान

कुछ ही देर में राष्ट्रपति मुर्मू फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली हैं। संभावना है कि वह राफेल से अंबाला क्षेत्र का हवाई चक्कर भी लगा सकती हैं।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
murmu

Droupadi Murmu

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचीं, जहाँ उन्होंने भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कुछ ही देर में राष्ट्रपति मुर्मू फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली हैं। संभावना है कि वह राफेल से अंबाला क्षेत्र का हवाई चक्कर भी लगा सकती हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियाँ तय की गई हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग के माध्यम से अंबाला छावनी स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं।