PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की है। दोनों नेताओं ने वार्ता में भरोसेमंद और बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने पर जोर दिया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Modi-Macron

Modi-Macron

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की है। दोनों नेताओं ने वार्ता में भरोसेमंद और बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने पर जोर दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने रक्षा, तकनीक, ऊर्जा, शिक्षा, अंतरिक्ष और क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उनके बीच विशेष तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। दोनों ने युद्ध खत्म कर शांति स्थापित करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धिता जाहिर की।