10वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, लेंगे शपथ

बिहार में सरकार गठन के फॉर्मूले पर भाजपा और जदयू में सहमति बन गई है। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Nitish Kumar

Nitish Kumar

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार में सरकार गठन के फॉर्मूले पर भाजपा और जदयू में सहमति बन गई है। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ शनिवार देर रात जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में छह विधायक पर एक मंत्री के फॉर्मूले पर आगे बढ़ने का फैसला हुआ। सोमवार को नीतीश इस्तीफा देंगे और 20 नवंबर तक नई सरकार शपथ ले सकती है।