स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 जून तक बिहार में दस्तक दे सकता है। हालांकि, मानसून की गति पहले धीमी थी, लेकिन अब इसके जल्द ही बिहार में आने की उम्मीद है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है।