आखिरी सांसें गिन रहा नक्सलवाद!

नक्सली घटनाओं में मारे गए आम नागरिकों की संख्या में 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। सरकार द्वारा नक्सलवाद पर कसे गए शिकंजे का ही परिणाम है कि अक्टूबर 2025 में 1,225 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि इस दौरान विभिन्न अभियानों में 270 नक्सली मारे गए।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Naxalism

Naxalism is breathing its last

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एक समय देश के बड़े हिस्से में फैला नक्सलवाद अब लगभग अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में नक्सली हिंसा में 53 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या भी 126 से घटकर केवल 18 रह गई है।