New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/08/31/flood-2025-08-31-11-29-27.jpg)
Malari Highway
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चमोली जनपद में देर रात से भारी बारिश हो रही है। मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बह गया। इसके चलते चीन सीमा से लगी नीती घाटी का फिर से अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। लाता में तीन दिनों से बंद इस हाईवे को शनिवार को ही खोला गया था।
बीती रात करीब 2 बजे आई भीषण जल प्रलय में तमक लौंग का महत्वपूर्ण पुल पूरी तरह बह गया। यह वही पुल था जो नीति घाटी को मलारी, बंपा, गमशाली, नीति समेत लगभग 15 गांवों से जोड़ता था।
— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) August 31, 2025
पुल के बह जाने से पूरे क्षेत्र का मुख्य संपर्क कट गया है। कई भवन मलबे में दब गए हैं, जबकि बिजली और पानी… pic.twitter.com/LukF1qTAn3
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)