New Update
/anm-hindi/media/media_files/9cX8g69a7g6aLedlpuMB.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक केंद्र बद्दी में शुक्रवार को भीषण आग लगने के बाद एक इत्र निर्माण फैक्ट्री के 9 कर्मचारी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनआर एरोमा फैक्ट्री में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई थी। झाड़ माजरी स्थित फैक्ट्री में आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, आग में 30 कर्मचारी घायल हो गए और उनमें से एक की मौत हो गई। कुल 85 कर्मचारी फंसे थे।