/anm-hindi/media/media_files/2025/08/20/mumbai-flood-2025-08-20-11-44-04.jpg)
Mumbai flood
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
मुंबई के हिंद माता, सायन, दादर, कोलाबा, माटुंगा, महिमा पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, मुंबई से सटे ठाणे, न्यू मुंबई पनवेल और रायगढ़ में भी बरसात में खूब कहर बरपाया है, रास्ते नदियों में तब्दील हो गए मुंबई की धड़कन कहीं जाने वाली लोकल ट्रेन भी अब सांस की तरह थम थम कर चल रही, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से लेकर मुंबई का लिंक रोड एसबी रोड और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की माने तो 24 से 48 घंटे तक इन इलाकों में रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बरसात होगी लोगों को सुरक्षित रहने की जरूरत है, वहीं मुंबई महानगर पालिका ने अपील की है जरूरत ना हो तो घरों से बाहर न निकले।
मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण बारिश से जूझ रहे हैं। पिछले कई दिनों से मुंबई का बारिश से बुरा हाल है। बुधवार सुबह से बारिश और भी तेज है, जिसकी वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)