लखनऊ की बेटी ने रचा इतिहास, वॉशिंगटन के पहली महिला काउंसलर

वह क्षण भारत के लिए और गर्व का समय बन गया जब मेनका ने श्रीमद्भगवद गीता हाथ में लेकर शपथ ली। यही नहीं इस दौरान उन्होंने भारतीय हैंड-एम्ब्रॉयडरी वाली पैंट-सूट पहन रखा था।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
councilwoman

becoming Washington's first female councilwoman

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: यूपी की राजधानी लखनऊ की मेनका सोनी को वाशिंगटन के रेडमंड शहर का सिटी काउंसिल चुना गया है। जानकारी के मुताबिक, वह इस पद पर चुनी जाने वाली पहली 'प्रवासी भारतीय-अमेरिकी महिला' बनी हैं। वह क्षण भारत के लिए और गर्व का समय बन गया जब मेनका ने श्रीमद्भगवद गीता हाथ में लेकर शपथ ली। यही नहीं इस दौरान उन्होंने भारतीय हैंड-एम्ब्रॉयडरी वाली पैंट-सूट पहन रखा था। इससे न सिर्फ भारतीय संस्कृति बल्कि, विरासत को भी सम्मान मिला। जज रसेल ने उन्हें शपथ दिलाई।