Jharkhand: पलामू में PM मोदी ने कांग्रेस-झामुमो को घेरा

तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे। झारखंड के पलामू में प्रचार के दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया।

New Update
PM MODI

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे। झारखंड के पलामू में प्रचार के दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। उन्होंने कांग्रेस और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जनता की जायदाद को हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह राज्य में रोजगार को बढ़ाना चाहते हैं।