लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र ने उप सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने शुक्रवार को भारतीय सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाल लिया। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षों के अपने शानदार सैन्य करियर में उन्होंने देश की प्रमुख सैन्य अभियानों में भाग लिया और कई महत्वपूर्ण कमान व स्टाफ पदों पर सेवा दी।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Lt Gen Pushpendra Singh

Lt Gen Pushpendra Singh

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने शुक्रवार को भारतीय सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाल लिया। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षों के अपने शानदार सैन्य करियर में उन्होंने देश की प्रमुख सैन्य अभियानों में भाग लिया और कई महत्वपूर्ण कमान व स्टाफ पदों पर सेवा दी। सिंह को दिसंबर 1987 में पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की चौथी बटालियन में शामिल किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने कश्मीर घाटी और नियंत्रण रेखा पर विशेष बल इकाई की कमान संभाली थी।