एलजी ने अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे की रवानगी हो गई है। एलजी मनोज सिन्हा ने आज तड़के झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। माहौल बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
lg manoj

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे की रवानगी हो गई है। एलजी मनोज सिन्हा ने आज तड़के झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। माहौल बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से आज तड़के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए जत्थों को रवाना किया। पहले जत्थे में 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी। एलजी मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना कर दिया है।