/anm-hindi/media/media_files/2025/08/20/heavy-rain-2025-08-20-13-44-49.jpg)
heavy rain
स्टाफ रिपोर्टर,एएनएम न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-भूस्खलन से तबाही जारी है। राज्य के कई क्षेत्रों में रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में सड़कें बंद हैं। भारी बारिश से कुल्लू के पीज गांव के नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे जिला मुख्यालय के साथ लगते शास्त्रीनगर नाले में बाढ़ आ गई। नाले का जलस्तर बढ़ता देख आसपास रहने वाले लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। बड़ी मात्रा में मलबा और पानी संपर्क सड़क से मुख्य मार्ग पर आ गया। साथ लगती दुकानों में भी मलबा और पानी घुस गया। कई वाहन मलबे में फंस गए। प्रशासन ने मनाली और बंजार उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश घोषित किया है। राज्य में बुधवार सुबह 10:00 तक तीन नेशनल हाईवे सहित 402 सड़कें बंद रहीं। 550 बिजली ट्रांसफार्मर व 132 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। मंडी व कुल्लू जिले में सबसे अधिक सड़कें ठप हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)