/anm-hindi/media/media_files/0GiGE4V2Y2p8OUecO6f4.jpg)
Lander Vikram has started its work on the moon
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : भारत (India) के लिए अच्छा न्यूज़ सीधा चांद (Moon) से आई है। भारत का मिशन चंद्रयान 3 (Mission Chandrayaan-3) पूरी तरह से सफल हो गया है। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया और चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर इतिहास (History) रच दिया है। इसके बाद लैंडर 'विक्रम' (Lander vikram) ने चांद पर पहुंचते ही अपना काम शुरू कर दिया है। विक्रम ने लैंड होते वक्त की तस्वीरें भेजी हैं। यह तस्वीरें लैंडर हॉरिजॉन्ट वेलोसिटी कैमरे से ली गई हैं। बता दें कि लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित कर लिया गया है। भारत के प्रधान मंत्री ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो समेत पूरे देश को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि "ये क्षण नए भारत के जयघोष का है और यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है।"
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)