एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: अक्षय तृतीया के इस शुभ दिन पर आज गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुल गया है। वही यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए 2 मई 2025, शुक्रवार को सुबह 7 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा, बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025, रविवार के दिन खुलेंगे। /anm-hindi/media/post_attachments/1de8f583-c3e.jpg)
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। अगले 6 महीने तीर्थयात्री यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। चार धाम यात्रा के सभी पवित्र स्थल अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित हैं। केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं और यह भगवान शिव को समर्पित है। बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। गंगोत्री धाम माता गंगा और यमुनोत्री माता यमुना को समर्पित हैं।