लेकिन इस बार उन्होंने पॉजिटिव जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने का हिंट दिया है। उनका कहना है अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी धाकड़ पर्सनैलिटी के लिए फेमस हैं। पॉलिटिकल हो या सोशल, वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। कंगना से अक्सर पॉलिटिक्स (Politics) में एंट्री करने को लेकर सवाल पूछा जाता है। अभी तक इससे वो इंकार ही करती आई हैं। लेकिन इस बार उन्होंने पॉजिटिव जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने का हिंट दिया है। उनका कहना है अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।