जमाई षष्ठी!

बांग्ला समुदाय का लोकप्रिय पर्व जमाई षष्ठी रविवार को है। जानकारी के मुताबिक, यह पर्व जेठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Jamai Shashthi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बांग्ला समुदाय का लोकप्रिय पर्व जमाई षष्ठी रविवार को है। जानकारी के मुताबिक, यह पर्व जेठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों में बांग्ला समुदाय के लोग पूजा के लिये जुटेंगे। मंदिर में पूजा के बाद घरों में जमाई की पूजा होगी।जमाई षष्ठी 2025: बंगाल के जमाई षष्ठी के बारे में ये बातें आपको हैरान कर  देगी, यहाँ दामादों को मिलता है राजा जैसा सम्मान।

सास-बेटी समेत अपने जमाइयों का सत्कार करेंगे। जमाई के माथे पर चंदन और दही का तिलक लगाया जायेगा। वहीं पूजन में अर्पित हल्दी और कच्चा सूत सास अपनी बेटियों व जमाई की कलाई में बांधेंगी। जमाइयों को उनकी पसंद का पकवान समेत छह प्रकार की मिठाई और छह प्रकार का फल परोसा जायेगा। इसमें मछली और संदेश भी होगा। जमाइयों द्वारा सास का आशीर्वाद लेने के बाद सास-जमाई के बीच उपहार के आदान-प्रदान का रिवाज भी है। इस पर्व को लेकर नवविवाहित बेटी-दामाद वाले परिवारों में खासा उत्साह है। ऐसे घरों में पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी है।