झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Jagarnath Mahato

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह सिर्फ 57 वर्ष के थे। कोरोना काल में वे वायरस की चपेट में आ गए थे। इस वजह से नवंबर 2020 में उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया।