मॉडलिंग और फिल्मों में काम दिलाने का दावा, हुक्का बार की आड़ में देहव्यापार !

हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी अनिरुद्ध ओझा  फैशन शो और फिल्मों में काम के बहाने सुंदर लड़कियों को फंसाता था और हुक्का बार की आड़ में देहव्यापार का धंधा चलाता था।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
hookah bar

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी अनिरुद्ध ओझा फैशन शो और फिल्मों में काम के बहाने सुंदर लड़कियों को फंसाता था और हुक्का बार की आड़ में देहव्यापार का धंधा चलाता था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियों को मॉडलिंग के जरिए फिल्मों और सीरियल में काम दिलाने का दावा किया जाता था। कथित तौर पर वह अपनी मीठी बातों से लड़कियों को फंसाता था और इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे देहव्यापार के धंधे में डाल देता था।