भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी!

 पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस आतंकी घटना के बाद सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
indian pakistan

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस आतंकी घटना के बाद सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसका भारत ने माकूल जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक, अब भारत ने पाकिस्तान की ओर की जा रही गोलीबारी पर आपत्ति दर्ज करायी है। 

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों ने कल हॉटलाइन पर बातचीत की और पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन पर चर्चा की। भारत ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी दी है।