भारत ने पाकिस्तान को दिया एक और बड़ा झटका!

भारत ने पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत वाणिज्य मंत्रालय ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
india pak

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत ने पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत वाणिज्य मंत्रालय ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। 2 मई को अधिसूचना जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है। साथ ही कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाता है।