New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/11/04/uttarakhand-2025-11-04-19-22-00.jpg)
Uttarakhand
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित किया था।
आज के सत्र में सदस्यों ने राज्य के पिछले 25 वर्षों में हुए विकास कार्यों और आगामी 25 वर्षों के विकास के रोड मैप पर विस्तार से चर्चा की। सबसे पहले कांग्रेस नेता किशोर ने उपाध्यक्ष के रूप में अपनी बात रखी।
देर शाम सदन की कार्यवाही को एक दिन और बढ़ा दिया गया है, अब यह बुधवार को भी जारी रहेगी। इस सत्र में सभी दल राज्य के विकास और योजनाओं पर गंभीर चर्चा कर रहे हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)