बिलासपुर में भरभरा कर गिरा मकान!

हिमाचल प्रदेश में दो दिन तबाही मचाने के बाद बुधवार को माैसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत मंझेड़ में एक मकान ढह गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
House collapses

House collapses

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश में दो दिन तबाही मचाने के बाद बुधवार को माैसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत मंझेड़ में एक मकान ढह गया। वहीं बिलासपुर शहर के धौलरा सेक्टर में एक शौचालय ढह गया। मकान को भी खतरा बना हुआ। भूस्खलन, बाढ़ से राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में बिजली और पेयजल की आपूर्ति ठप है।