भीषण सड़क हादसा! एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

झारखंड की राजधानी रांची में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात अंगारा थाना क्षेत्र के रांची-पुरुलिया मार्ग पर चामघाटी में हुआ।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
ROAD ACCIDENT

ROAD ACCIDENT

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड की राजधानी रांची में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात अंगारा थाना क्षेत्र के रांची-पुरुलिया मार्ग पर चामघाटी में हुआ।

अंगारा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया, "इस हादसे में दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई! एक महिला गंभीर रूप से घायल भी है। उसे इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।"