हिमंत बिस्वा सरमा ने की ट्वीट !

आज, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद ट्वीट किया कि इस तरह के पोस्ट में शामिल होने के आरोप में अब तक राज्य भर में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
assam cm

assam cm

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर घृणित, आपत्तिजनक और महिमामंडन करने वाले पोस्ट डालने के आरोप में असम सरकार ने लगभग 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद ट्वीट किया कि इस तरह के पोस्ट में शामिल होने के आरोप में अब तक राज्य भर में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल (12 नवंबर) 6 गिरफ्तारियों के अलावा कल रात 9 और लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के पोस्ट के अनुसार, कल रात (12 नवंबर) गिरफ्तार किए गए 9 लोगों के नाम और जिले हैं:

1. रफीजुल अली (बंगाईगांव)

2. फरीद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी)

3. इनामुल इस्लाम (लखीमपुर)

4. फ़िरोज़ अहमद (लखीमपुर)

5. शाहिल शोमन सिकदर (बारपेटा)

6. रकीबुल सुल्तान (बारपेटा)

7. नसीम अकरम (होजाई)

8. तस्लीम अहमद (कामरूप)

9. अब्दुर रहीम मोल्ला (दक्षिण सलमारा)

आज मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि "असम पुलिस ऐसी घटनाओं की प्रशंसा करने वालों के खिलाफ हमेशा कठोर रुख अपनाएगी।"