New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/03/13/54L2hrlAmbJ5ZB4mo4KS.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली में मार्च में ही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। जानकारी के मुताबिक, अभी से अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के बाद अब बुधवार को भी इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं की गति धीमी होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)