New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/05/03/rlObnisEvdD0lnLApVAq.jpg)
Has Defence Minister Rajnath Singh's Russia visit been cancelled
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को मॉस्को में होने वाले रूस के विजय दिवस समारोह में शायद नहीं जाएंगे। जानकारी के मुताबिक रूस ने पीएम मोदी को परेड में आने का न्योता दिया था। लेकिन पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उनका दौरा रद्द कर दिया गया। पहले यह खबर थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक अब रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है। रूस के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि पीएम मोदी ने यह दौरा क्यों रद्द कर दिया।