स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डा. किरण चड्ढा द्वारा लिखित पुस्तक ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ यात्रा मार्गदर्शिका का विमोचन किया। राज्यपाल ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के डलहौजी शहर की अपनी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने बताया कि लेखिका ने पुस्तक के माध्यम से शहर के बदलते स्वरूप के बारे में विस्तार से वर्णन किया है। पुस्तक में डलहौजी शहर के विरासत भवनों, स्कूलों, चर्चों, होटलों, छावनी और पर्यटकों की रुचि के स्थानों के बारे में भी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। तस्वीरों के माध्यम से डलहौजी की धौलाधार पर्वतमाला और पहाडिय़ों को जीवंत किया गया है और डलहौजी के 150 से अधिक वर्षों के इतिहास को सचित्र दर्शाया गया है।