Jagganath Mondal
एडिट
New Update
/anm-hindi/media/media_files/2024/12/27/xeOQ2pjO49SQ4Iu6YhOd.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया। मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पूर्व पीएम को गुरुवार की शाम बेहोश होने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)