आज भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे गौतम अदाणी, श्रद्धालुओं को बांटेंगे महाप्रसाद

अदाणी समूह ने प्रयागराज महाकुंभ की तरह ही ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भी भक्तों के लिए 'प्रसाद सेवा' की व्यवस्था की है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
adani

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अदाणी समूह ने प्रयागराज महाकुंभ की तरह ही ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भी भक्तों के लिए 'प्रसाद सेवा' की व्यवस्था की है। जानकारी के मुताबिक, रथ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों भक्तों और सेवादारों को अदाणी ग्रुप भोजन उपलब्ध करा रहा है। 26 जून से शुरू इस व्यवस्था के तहत 8 जुलाई तक, अदाणी ग्रुप करीब 40 लाख लोगों को भोजन और पानी वितरित करने जा रहा है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी शनिवार को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दोपहर 12 बजे वह पुरी के होटल मेफेयर से गुंडीचा मंदिर जाएंगे। मंदिर में 20 मिनट तक दर्शन-पूजन करने के बाद वह भगवान के रथों की पूजा करेंगे और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह इस्कॉन के उस किचन का दौरा करेंगे, जहां पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाया जा रहा है। इसके बाद वह प्रसाद सेवा में हिस्सा लेंगे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करेंगे और खुद भी ग्रहण करेंगे।