/anm-hindi/media/media_files/2025/08/28/prayagraj-flood-2025-08-28-12-51-12.jpg)
Prayagraj Flood
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर 84 मीटर के पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 84.734 पर है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे सिंचाई विभाग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार नैनी में यमुना 84.9 मीटर और फाफामऊ में गंगा 84.39 मीटर पर बह रही हैं। जलस्तर में बढ़ोत्तरी फिलहाल जारी है। बाढ़ का पानी शहर की कई बस्तियों में पहुंच गया है। जिससे लोग पलायन कर रहे हैं। बाढ़ से दो हजार से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। राहत शिविरों में प्रभावितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
VIDEO | Prayagraj: Ganga and Yamuna rivers cross warning levels as the city. Low-lying areas submerged, hundreds take shelter in relief camps.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 28, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/gqK9cjFTfQ
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)