गंगा-यमुना ने दिखाया रौद्र रूप, जलस्तर 86 मीटर के करीब पहुंचा

गंगा और यमुना ने खतरे के निशान पार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जलस्तर खतरे के बिंदु 84.734 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। नदियों का उफान अभी जारी है। स्थिति काफी भयावह हो गई है। रविवार को गंगा का जलस्तर 86 मीटर के करीब पहुंच गया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Prayagraj flood

Prayagraj flood

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गंगा और यमुना ने खतरे के निशान पार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जलस्तर खतरे के बिंदु 84.734 मीटर के ऊपर पहुंच गया है। नदियों का उफान अभी जारी है। स्थिति काफी भयावह हो गई है। रविवार को गंगा का जलस्तर 86 मीटर के करीब पहुंच गया है। बांध में रिसाव के चलते शनिवार देर रात हड़कंप मचा रहा। बालू भरी बोरी डालकर बांध को बचाने की कवायद की जाती रही। 

गंगा और यमुना के किनारों पर स्थित दो दर्जन से अधिक मुहल्लों के हजारों घर जलमग्न हो गए हैं। अब बाढ़ का पानी शहर के पाश इलाके अशोक नगर, राजापुर की तरफ बढ़ रहा है। पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भोर से ही हो रही मूसलाधार बारिश ने स्थिति को और भी भयावह कर दिया है। बाढ़ राहत शिविर में भीड़ काफी बढ़ गई है। दस हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। यह संख्या और भी बढ़ रही है।