/anm-hindi/media/media_files/2024/12/21/OnqJ3NpGwkw6VROAgJTk.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और आईएनएलडी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुग्राम मेदांता में उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, तीन-चार साल से मेदांता में ही उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 बजे मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है। आज सुबह 8 से 2 बजे तक सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनको मुखाग्नि दी जाएगी।
#WATCH | Haryana | Leaders arrive at the Tejakhera farmhouse to pay last respects to former Haryana CM Chaudhary Om Prakash Chautala, who died yesterday at Medanta Hospital
— ANI (@ANI) December 21, 2024
Om Prakash Chautala's last rites will be held today at 3 pm pic.twitter.com/hirrpfbm8p