देश की राजधानी में बाढ़ की चेतावनी !

दिल्ली पुलिस समेत सभी विभाग अलर्ट पर हैं। यमुना का जलस्तर 205.41 मीटर पर पहुंच गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2-3 दिन में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Flood Warning

Flood Warning

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, राजस्व, स्वास्थ्य, दिल्ली पुलिस समेत सभी विभाग अलर्ट पर हैं। यमुना का जलस्तर 205.41 मीटर पर पहुंच गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2-3 दिन में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक, हथिनीकुंड बैराज से करीब 41 हजार क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है लेकिन दिल्ली में वजीराबाद बैराज से हर घंटे करीब 56 हजार क्यूसेक और ओखला से करीब 46 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, पल्ला क्षेत्र में टेंट और राहत सामग्री लगा दी गई है।