New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/06/01/sF6eCVOywWdlP80R9ais.jpeg)
Breaking News
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। लगभग 36 घंटे पहले आई बड़ी तकनीकी खराबी के बाद शनिवार को हालात में सुधार देखने को मिला।
अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को कुल 129 उड़ानें — जिनमें 53 आगमन और 76 प्रस्थान शामिल हैं — देरी से संचालित हो रही हैं। शुक्रवार को जहां करीब 800 उड़ानें प्रभावित हुई थीं, वहीं अब स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
हवाई अड्डा प्रशासन ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है और सभी टर्मिनलों पर यात्री सेवाएं सामान्य करने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)