/anm-hindi/media/media_files/2025/06/24/muder-case-2025-06-24-17-33-26.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में अनबन होने पर एक युवक ने 19 साल की लड़की को बिल्डिंग में घुसकर पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवती के नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी तौफीक मौके से फरार हो गया।पीड़िता को बेहद नाजुक हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय से हैं, जिसकी वजह से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस के आला अफसर सहित भारी पुलिस बल इलाके में तैनात है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़िता लड़की नेहा परिवार के साथ अशोक नगर इलाके में रहती है। इनके मकान के सामने तौफिक नाम का लड़का रहता है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है। इसकी और लड़की के बीच दोस्ती हो गई थी। लेकिन कुछ समय से लड़की ने बात करना बंद कर दिया था।
इस बीच वह सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे लड़का बुर्का पहन कर छत पर आया। परिजनों का दावा है कि लड़की छत पर पानी की टंकी चेक करने गई थी। सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने लड़की को कॉल करके ऊपर बुलाया था। नेहा के ऊपर पहुंचने पर दोनों के बीच बहस हुई तो आरोपी ने लड़की को पांचवी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोपी वहां से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।