New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/06/12/IIfZ2xoljlzMFU5LjAde.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बीते दिनों केरल के तट पर अरब सागर में एक जहाज पर आग लग गई थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और अन्य एजेंसियां सिंगापुर का झंडा लगे जहाज एमवी वान हाइ 503 की आग बुझाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। हालांकि अभी भी पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यह जहाज श्रीलंका के कोलंबो से मुंबई जा रहा था, लेकिन रास्ते में एक कंटेनर में विस्फोट के बाद जहाज में आग लग गई।
#WATCH | Kochi, Kerala: A fire broke out on 09 Jun 25 on the Singapore-flagged container ship MV Wan Hai 503.
— ANI (@ANI) June 12, 2025
Today, dry chemical powder was air-dropped to control the fire.
(Source: Defence PRO) https://t.co/S2aTsrinrwpic.twitter.com/2aH3i6TKJi
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)