द्रौपदी मुर्मू ने भारत के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में एक भव्य समारोह का किया आयोजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री भूषण रामकृष्ण गवई के स्वागत में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
murmu

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री भूषण रामकृष्ण गवई के स्वागत में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं। publive-image

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण राम मेघवाल, पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और सुप्रीम कोर्ट तथा विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश भी शाम को मौजूद थे। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह रात्रिभोज नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के साथ शिष्टाचार भेंट थी।