चंडीगढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह!

मिग-21 को भारतीय वायुसेना में वर्ष 1963 में शामिल किया गया था, और तब से यह विमान भारत के सैन्य इतिहास का एक अहम हिस्सा रहा है। 63 वर्षों की सेवा के बाद अब यह विमान अपने कार्यकाल की अंतिम उड़ान भरने जा रहा है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Rajnath Singh

Rajnath Singh

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय वायु सेना के मिग-21 लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से सेवामुक्त (रिटायर) किए जाने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ पहुंचे। इस ऐतिहासिक मौके पर वायुसेना द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मिग-21 को भारतीय वायुसेना में वर्ष 1963 में शामिल किया गया था, और तब से यह विमान भारत के सैन्य इतिहास का एक अहम हिस्सा रहा है। 63 वर्षों की सेवा के बाद अब यह विमान अपने कार्यकाल की अंतिम उड़ान भरने जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मौके पर वायुसेना अधिकारियों और पूर्व मिग-21 पायलटों से भी मुलाकात करेंगे, और विमानों की सेवामुक्ति प्रक्रिया का साक्षी बनेंगे।