सावधान! आ रहा है 'शक्ति' तूफान

मौसम विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए चक्रवात 'शक्ति' की चेतावनी जारी की है। जानकारी के मुताबिक, तूफान का खतरा शनिवार से मंगलवार यानी 7 अक्टूबर के बीच है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
'Shakti

Cyclone Shakti

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मौसम विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए चक्रवात 'शक्ति' की चेतावनी जारी की है। जानकारी के मुताबिक, तूफान का खतरा शनिवार से मंगलवार यानी 7 अक्टूबर के बीच है। आईएमडी के अनुसार यह चेतावनी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए है। 

मौसम विभाग के अनुसार 4 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की संभावना है। चक्रवात की तीव्रता के आधार पर हवा की गति बढ़ सकती है। समुद्र की स्थिति बहुत खराब है, 5 अक्टूबर तक उत्तरी महाराष्ट्र तट पर समुद्र के खराब रहने की संभावना है।