Chandrayaan-3 पर किए ट्वीट को लेकर इस अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज

कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने भी इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए कहा है, ‘‘ मैं प्रकाश राज की इस शर्मनाक ट्वीट के लिए निंदा करता हूं, क्योकि इसरो की सफलता भारत की सफलता है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
prks raj

Actor Prakash Raj tweet on Chandrayaan 3

एएनएम न्यूज, ब्यूरो : अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) के खिलाफ चंद्रयान-3 पर किए गए ट्वीट (tweet on Chandrayaan-3) को लेकर कर्नाटक के बागलकोट के थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। अभिनेता (actor) ने रविवार को चंद्रयान-3 को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमे उन्होंने एक कार्टून साझा किया था। कार्टून में एक व्यक्ति शर्ट पहने हुए है और कमर पट्टे से एक बर्तन में चाय डाल रहा है। उन्होंने तस्वीर के साथ कन्नड में लिखा,‘‘ ताजा खबर : चंद्रयान से पहली तस्वीर आई है विक्रमलैंडर बस पूछ रहा हूं।'' प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में विशेष तौर पर कुछ नहीं लिखा था। हालाकिं बाद में प्रकाश राज ने इस पर अपने ट्विटर पर सफाई भी दी। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन के मजाक के तौर पर लिया और प्रकाश राज के इस ट्वीट की निंदा की। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने भी इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए कहा है, ‘‘मैं प्रकाश राज की इस शर्मनाक ट्वीट के लिए निंदा करता हूं, क्योकि इसरो की सफलता भारत की सफलता है। जानकारी के मुताबिक प्रकाश राज अक्सर मोदी सरकार की नीतियों पर सरकार को अपने सोशल मीडिया पर घेरते नज़र आते हैं। 

पुलिस के अनुसार चंद्रयान-3 मिशन (ISRO Chandrayaan 3 ) पर पोस्ट के लिए अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत (complaint) दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।