हिमाचल में शीतलहर का कहर, तापमान माइनस 7.4 डिग्री तक गिरा

राज्य में 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है, जिनमें से चार जगहों का तापमान माइनस में गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Cold wave

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है, जबकि मैदानों और घाटियों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। राज्य में 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है, जिनमें से चार जगहों का तापमान माइनस में गया।

विशेष रूप से ताबो में न्यूनतम पारा माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बुधवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

राजधानी शिमला में भी सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है। सुबह के समय चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और शीतलहर बनी रह सकती है।