/anm-hindi/media/media_files/2024/11/03/1obwZJfXsm55jbUj3nJe.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई है। दरअसल महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई है और उनसे सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग की गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने इसकी सूचना यूपी पुलिस को भी दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र आ सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, मामले में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)