स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में आयोजित इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इबजा) के कॉन्क्लेव को संबोधित किया। जानकारी के मुताबिक, अपने संबोधन में उन्होंने बीते आठ साल में राज्य की अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में हुई उल्लेखनीय प्रगति की विशेष रूप से चर्चा की।