New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/10/22/cm-rekha-gupta-2025-10-22-11-59-10.jpg)
CM Rekha Gupta
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजधानी में विकास कार्यों, यमुना निर्मलीकरण अभियान और छठ पूजा 2025 की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार यमुना को स्वच्छ, जीवनदायिनी और आस्था के योग्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में 1000 से अधिक स्थलों पर छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)