/anm-hindi/media/media_files/2025/04/26/lAH32XjC7DocS51LF1XW.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, "भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 27 अप्रैल, 2025 से चिकित्सा, राजनयिक और दीर्घकालिक वीजा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। मौजूदा चिकित्सा वीजा भी 29 अप्रैल, 2025 के बाद अमान्य माने जाएंगे। अब से पाकिस्तानी नागरिकों को कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। दिल्ली सरकार इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कर रही है। हर उल्लंघन पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
Delhi Chief Minister Rekha Gupta tweets, "The Ministry of Home Affairs, Govt of India, has revoked all Visas issued to Pakistani Nationals, except Medical, Diplomatic & Long-Term visas, with effect from 27th of April, 2025. The existing medical visas shall also stand invalid… pic.twitter.com/g0mIA8BzZz
— ANI (@ANI) April 26, 2025