New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/09/30/cm-rekha-2025-09-30-11-42-36.jpg)
cm rekha
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का गठन करेगी, जिसमें इस समुदाय के प्रतिनिधि और कार्यकारी सदस्य दोनों शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, इस बोर्ड से उनकी समस्याओं को समझकर उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी नेशनल ट्रांसजेंडर अवार्ड्स कार्यक्रम में दी।
अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर अखाड़ा की ओर से अर्धनारीश्वर थीम पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2019 में लागू किए गए ट्रांसजेंडर एक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कानून किन्नर समुदाय की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)